यूपी बोर्ड के सामने बड़ी चुनौती, 5500 छात्रों ने नहीं दिए अर्धवार्षिक एग्जाम, कैसे निकलेगा रिजल्ट?
लखनऊ
उत्तर प्रदेश में बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट निकालना काउंसिल के लिए मुश्किल होता जा रहा है. दरअसल, बताया जा रहा है कि लखनऊ में यूपी बोर्ड के हाईस्कूल के करीब 5500 स्टूडेंट्स ने अर्धवार्षिक यानी हाफ ईयरली और प्री-बोर्ड एग्जाम नहीं दिए हैं।
बता दें, ब्ठैम् और ब्प्ैब्म् की तर्ज पर यूपी बोर्ड में भी माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर हाई स्कूल के प्री बोर्ड और अर्धवार्षिक परीक्षा के अंक अपलोड होने हैं. लेकिन जिन स्टूडेंट्स ने एग्जाम नहीं दिए हैं, उनके मार्क्स अपलोड कैसे होंगे इसको लेकर सभी स्कूल के प्रिंसिपल्स में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है।
गौरतलब है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड अंकों के आधार पर ही हाई स्कूल का रिजल्ट जारी हो सकता है. अब जिन स्टूडेंट्स ने अर्धवार्षिक या प्री-बोर्ड परीक्षा नहीं दी है, उनको आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर दिए औसत अंक दिए जाएंगे, यानी उनकी एवरेज मार्किंग की जाएगी।
