कृषक गोष्ठी में दी किसानों को विभिन्न जानकारियां
चमोली। अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष पर मिलेट थीम पर बुधवार को कुनीगाड़ में कृषक महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि तथा रेखीय विभागों द्वारा बीज, खाद आदि के स्टाल भी लगाये गए। गोष्ठी में कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी कर्णप्रयाग डा. आशुतोष बर्त्वाल ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में सिंचाई टैंकों का निर्माण सहित मिलेट के प्रोत्साहन हेतु विभिन्न योजना उत्पादन को प्रसंस्करण तथा मार्केट लिंक कर अपनी आजीविका को बढ़ा सकते हैं एवं समृद्ध गांव के सपने को साकार किया जा सकता है। गोष्ठी में किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड तथा फसल बीमा और केवाईसी की भी विस्तृत जानकारी दी गई। डा. मनीष, ग्राम्य विकास के राकेश, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों को विभिन्न जानकारियां दी।
