बिना अनुमति सफाई अभियान चलाने वालों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

देहरादून। नगर निगम के वार्डों में बिना अनुमति निजी सफाई वाहन चलवाने वालों के खिलाफ निगम का अभियान जारी रहेगा। नगर आयुक्त मनुज गोयल के निर्देश पर प्रतिदिन सुबह और शाम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अविनाश खन्ना ने बताया कि शहर में कई लोग खासतौर से कॉमर्शियल भवनों से कूड़े का उठान कर उनसे मनमाना सफाई यूजर चार्ज वसूल रहे हैं। जिसकी निगम को जानकारी तक नहीं दी जा रही। कूड़ा लेकर कहीं भी डंप कर दिया जाता है। इसका सफाई व्यवस्था पर काफी बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वार्डों के लिए पर्याप्त वाहन खरीदे जा चुके हैं। इसलिए नियमों को ताक पर रखकर चल रहे सफाई वाहनों पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *