प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर हमले के विरोध में महानगर कांग्रेस की बैठक
हरिद्वार। देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई नारेबाजी को लेकर महानगर कांग्रेस ने बैठक करके नाराजगी जाहिर की। महानगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि अगर बजरंग दल वाले सही मायने में बजरंगबली के भक्त हैं तो सबसे पहले जंतर मंतर पर जाकर पहलवान खिलाड़ियों का समर्थन करें। जो सबसे बड़े बजरंगबली के भक्त हैं। जो विगत कई दिनों से धरने पर बैठे हैं और केंद्र में बैठी भी तानाशाह सरकार के कान पर जूं नहीं रेंग रही है। बैठक में अंकित चौहान, मुरली मनोहर, राजीव भार्गव, कैलाश भटृ, शुभम जोशी, निशा शर्मा, अनिल चौहान, सोम त्यागी, संजय वाल्मीकि, संजय अम्बरीष वालिया आदि शामिल रहे।
