सड़क से खींच कर युवक पर बोला जानलेवा हमला

मुरादाबाद ।

ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के‌ गांव शरीफ नगर में बुधवार की देर रात घर में घुसने का आरोप लगाकर युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। युवक को चिंताजनक हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
शरीफनगर में बुधवार की देर रात मकान के सामने से गुजर रहे इकबाल के बेटे फलक अख्तर पर जानलेवा हमला बोल दिया गया । लोहे की रॉड सिर पर लगने से फलक अख्तर बेहोश हो कर जमीन पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने दौड़ कर फलक अख्तर को बचाया। इकबाल ने शरीफ नगर निवासी सैफुल इस्लाम, नजरुल इस्लाम पुत्रगण इकराम ,शादाब आलम,शादान आलम पुत्रगण सैफुल इस्लाम के खिलाफ हत्या का प्रयास करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है । पुलिस ने एक हमलावर शादाब आलम को गिरफतार कर लिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *