गाली-गलौज से रोका तो दंपति को पीटा
मुरादाबाद
बिलारी कोतवाली क्षेत्र के गांव बरौली रुस्तमपुर में गाली देने से मना करने पर दंपति को पीटकर घायल कर दिया। मामले में दी गई तहरीर पर मां सहित दो बेटों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
बरौली रुस्तमपुर निवासी राजेंद्र पुत्र मूलचंद्र ने गांव की ही सुनीता पत्नी श्यामलाल व उसके दो बेटे लाला रामस्वरूप पर मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि लाला उनकी पत्नी मिथलेश को देखकर गाली देने लगा। मिथलेश ने विरोध किया तो उसे व उसकी पत्नी सुनीता उसके बेटे लाला, रामस्वरूप ने पीट दिया। तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
