झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, छत गिरी
मुरादाबाद।
क्षेत्र में झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई जगहों पर भारी बारिश के कारण घर गिरने तथा कई घरों में पानी घुसने के कारण लोगों को काफी परेशानियां भी झेलनी पड़ीं। कई स्थानों पर मकान की छतें भी ढह गईं। कई स्थानों पर संपर्क मार्गों के ऊपर से पानी बहने से आवागमन प्रभावित हो गया है।
शनिवार की रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला मंगलवार की सुबह तक रुक-रुक कर चलता रहा। कभी छिटपुट तो कभी मूसलाधार बारिश से जहां मौसम खुशनुमा हो गया है, वहीं उमस भरी गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की। मूसलाधार बारिश के कारण नगर के रिक्शा चालक प्यारे मियां के घर की कड़ी गिरने से बाल बाल बचे।ही गांव सैफपुर चित्तू में निवासी आरिफ पुत्र महबूव गोलो का कच्चा कमरा बारिश के कारण गिरने से पशु की मौत हो गई है। क्षेत्र में लगातार बरसात से कई मकान ढह की ख़बर सामने आई हैं। ग्रामीणों ने घटना घटित होने के बाद भी तहसील से लेखपाल के नहीं आने पर नाराजगी जाहिर की है l
