आशा वर्करों ने सौंपा ज्ञापन, बोली – सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाएं

सिरसा

आशा वर्कर यूनियन ब्लाक प्रधान सजना देवी के नेतृत्व में ऐलनाबाद ब्लॉक की आशा वर्कर्स ने हरियाणा ग्रामीण स्वास्थ्य परीक्षण योजना में लगाई ड्यूटी में सुरक्षा उपकरणों बारे लिखित में आश्वासन देने को लेकर एसएसमओ को ज्ञापन सौंपा। एसएमओ को सौंपे ज्ञापन में आशा वर्कर्स रोशनी, रजनी बाला, सुनीता रानी, ज्योति रानी, मामकौरी, मोनिका, निर्मला, वीरा कौर, राजबाला, निशा रानी, रोशनी देवी, रीना रानी, रानी, गुड्डी देवी, सुशीला, दुर्गा, ममता, राजबीर कौर, अमनदीप, किरणजीत, शारदा, सज्जन देवी, सोमती देवी, मंजू रानी, कमला, संतोष ने बताया कि उनकी ड्यूटी हरियाणा ग्रामीण स्वास्थ्य परीक्षण योजना के तहत लगाई जा रही है। जिसके तहत स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए उन्हें सुरक्षा के संसाधन उपलब्ध करवाए जाएं। आशा वर्करों ने बताया कि उपायुक्त के पत्र अनुसार सर्वे के दौरान आशा वर्कर्स, आंगनबाड़ी वर्कर्स, स्कूल टीचर व पंच की ड्यूटी लगाई है। उपायुक्त की ओर से सुरक्षा के संसाधन उपलब्ध करवाने बारे भी लिखा गया है, लेकिन सर्वे कार्य के दौरान उन्हें कोई संसाधन उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है। कर्मचारियों ने एसएसओ से कहा कि अगर उनके पास सुरक्षा उपकरण नहीं है तो वे हमें लिखित में दें कि हमारे पास सुरक्षा के संसाधन नहीं है। कर्मचारियों ने एसएमओ से स्पष्ट कहा कि अगर वे सुरक्षा की लिखित में गारंटी देते हैं तो ही वे सर्वे कार्य करेंगे, अन्यथा वे सर्वे कार्य में नहीं जाएंगे। वहीं बिना सुरक्षा उपकरणों के अगर किसी कर्मचारी के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो उसके लिए विभाग व अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *