बागेश्वर। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने बिलौना में आयोजित हुड़किया बौल में भाग लिया। गांव की महिलाओं के साथ खेतों में जाकर धान की रोपाई की। साथ ही किसानों से शोधित बीजों का उपयोग करने तथा समय-समय पर कृषि विभाग के अधिकारियों से तकनीकी जानकारी लेने की अपील की।