दबंगों ने दलित किशोर को लाठी-डंडों से पीटा

मुरादाबाद

मुरादाबाद के भोजपुर थानाक्षेत्र में घर से घेर में जा रहे दलित किशोर को दबंगों ने रास्ते में रोक लिया। इसके बाद उसे अपने घेर में ले गए और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए लाठी डंडों से जमकर पीटा। इससे किशोर बुरी तरह से घायल हो गया।
पीड़ित के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। मामला भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव बीजना का है। यहां रहने वाले दलित सुंदर का कहना है कि उसका 16 वर्षीय पुत्र अनुज रविवार की देर रात घर से घेर में जा रहा था। इस दौरान गांव के ही दबंगों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि यह लोग अनुज को जबरन खींचकर अपने घेर में ले गए। इन लोगों ने अनुज को जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए लाठी डंडों से जमकर पीटा। शोर शराबा सुनकर गांव का ही बंटी मौके पर पहुंच गया। उसने अनुज को दबंगों के चंगुल से छुड़ाया। मारपीट में अनुज को गंभीर चोटें लगीं। पीडि़त ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *