हैलट में एंटीबायोटिक दवाओं की सप्लाई गड़बड़ाई,जांचे ठप 

कानपुर।

शहर के सबसे बड़े एलएलआर हॉस्पिटल में मरीजों को जरूरी दवाएं नहीं मिल पा रही हैं। इलाज की मजबूरी के चलते उन्हें बाहर से महंगी दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं। टर्सरी केयर सेंटर होने की वजह से ज्यादा इफेक्टिव एंटीबायोटिक दवाओं की सप्लाई भी गड़बड़ा गई है। एडवांस पेमेंट के बाद भी मेडिकल सप्लाइज कारपोरेशन दवाओं की सप्लाई नहीं कर पा रहा है। वहीं जरूरी रीजेंट नहीं मिलने से कई अहम जांचें भी 24 घंटे पैथोलॉजी में ठप हो गई हैं।
यूपी मेडिकल सप्लाइज कॉर्पोरेशन से भी बेहद कम संख्या में इंजेक्शन मिल पा रहे हैं। जिसकी वजह से जरूरतमंद पेशेंट्स को इन दवाओं को बाहर से खरीदना पड़ रहा है।
कई बार रिमाइंडर भेजने के बाद भी दवाओं की सप्लाई नहीं

एलएलआर हॉस्पिटल के एसआईसी प्रो आरके मौर्य का कहना हैं कि,जिस रेट पर एंटीबायोटिक दवाएं कंपनियों से खरीदी जाती हैं। अब उस रेट पर दवाएं सप्लाई करने को राजी नहीं है। हम यूपी मेडिकल कार्पोरेशन से दवाएं खरीदते हैं। काफी पहले 1.5 करोड़ रुपए की दवाओं का ऑर्डर दिया गया था,लेकिन कई बार रिमाइंडर भेजने के बाद भी दवाओं की सप्लाई नहीं हो सकी है। ऐसे में अब 3 कंपनियाें को ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी।
ब्लड की कई जांचों के लिए जरूरी रीजेंट खत्म
एलएलआर हॉस्पिटल की 24 घंटे पैथोलॉजी में ब्लड की कई जांचों के लिए जरूरी रीजेंट खत्म हो गया है। इस वजह से कई दिनों से ब्लड की कई जांचें बंद पड़ी हैं। लीवर,किडनी से लेकर ब्लड से संबंधित कई जरूरी जांचें इस मौसम काफी ज्यादा कराई जाती हैंए लेकिन रीजेंट खत्म होने से ये जांचें नहीं हो पा रही हैं। इस बाबत एसआईसी प्रों आरके मौर्या ने जानकारी दी कि लैब में जरूरी जांचों के लिए अगस्त भर के लिए रीजेंट मिल गया है। सभी जांचें अब शुरू हो जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *