शिवरात्रि पर 30 साल बाद शनि प्रदोष का संयोग
रुड़की। श्रावण शिवरात्रि शनिवार 15 जुलाई को मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार शनि प्रदोष का संयोग होने से यह शिवरात्रि खास होगी। इसके अलावा इस बार शिवरात्रि पर दो विशेष योग पड़ रहे हैं। आईआईटी स्थित सरस्वती मंदिर के पुजारी आचार्य राकेश शुक्ल ने बताया कि लगभग 30 साल बाद इस बार शिवरात्रि पर शनि देव की विशेष कृपा रहेगी। ऐसा शनि के अपनी ही राशि में गोचर करने के कारण हो रहा है। शनि प्रदोष का संयोग पड़ने से यह व्रत संतान दायक होता है। ऐसे योग में व्रत को करने से संतान कामना की पूर्ति होती है। इसके अलावा ध्रुव योग और वृद्धि योग भी इस व्रत की शोभा बढ़ा रहे हैं।
