ड्राइवर ढूंढने गए व्यक्ति की अंगुली काटी

हल्द्वानी। भोटिया पड़ाव चौकी के निकट टैक्सी स्टैंड में ड्राइवर ढूंढने गए व्यक्ति की अंगुली काट दी गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामपुर रोड निवासी देवेंद्र गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 6 जुलाई की रात साढ़े दस बजे अपनी गाड़ी के लिए ड्राइवर तलाशने के लिए भोटिया पड़ाव स्थित टैक्सी स्टैंड पर गए थे। जहां उसकी मुलाकात पुराने मित्र राजेश गुप्ता से हुई जो नशे की हालत में था। आरोप है कि बातचीत के बीच में राजेश गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने दांतों से देवेंद्र की अंगुली काट दी। उसने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। इस बीच राजेश मौके से भाग गया। भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *