सावन के पहले सोमवार पर मंदिरों में गूंजे भोले के जयकारे

श्रीनगर गढ़वाल। सावन के पहले सोमवार को नगर के सिद्धपीठ मंदिर कमलेश्वर महादेव मंदिर समेत नगर क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। इस दौरान शिवालयों में भोले के जयकारों की गूंज रही। श्रद्धालुओं ने वेलपत्र, दूध व जल से भगवान शिव का अभिषेक किया। प्रातःकाल से कटकेश्वर महादेव मंदिर, अष्टवक्रा महादेव, अल्केश्वर महादेव, नागेश्वर महादेव, किलकिलेश्वर महादेव मंदिर में दर्शनों के लिए श्रद्धालु जुटने शुरू हो गए थे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिरों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान कराए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *