किशोर हत्याकांड में नामित ने ली प्रधान पद की शपथ, सात में चार अभी भी फरार

उन्नाव

फतेहपुर चैरासी थानाक्षेत्र के गांव समसपुर अटिया कबूलपुर के मजरा अटवा की चर्चित घटना किशोर गोलीकांड में 19 दिन बाद भी पुलिस सात नामितों में सिर्फ तीन को ही पकड़ सकी है। वहीं नामितों की सूची में शामिल नव निर्वाचित प्रधान ने पुलिस की मिलीभगत से शपथ भी ले ली। जिसके बाद से पीड़ित पक्ष में आक्रोश व्याप्त है।
समसपुर अटिया कबूलपुर के मजरा अटवा में नव निर्वाचित प्रधान पति व हारे प्रधान पति में मारपीट हुई थी। इसमें पीड़ित पक्ष के मनोज पाल ने नव निर्वाचित प्रधान अनुराधा सिंह व उसके पति रणधीर सिंह सहित सात के खिलाफ मारपीट व फायरिग करने की तहरीर दी थी। फायरिग में मनोज के भतीजे दीपक पुत्र विमलेश की गोली लगने से मौत हो गई थी। पुलिस ने 7 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनमें तीन को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया था। लेकिन इसके बाद पुलिस हाथ पर हाथ धरकर बैठ गई और अन्य सभी आरोपित अब तक फरार हैं। पीड़ित पक्ष का कहना है कि मिलीभगत का अंदाजा इससे लग सकता है कि नामितों में नामित अनुराधा सिंह ने मंगलवार शपथ भी ले ली। जबकि पीड़ित ने सोमवार को सीडीओ, एसपी, एसओ व बीडीओ को दिये प्रार्थनापत्र में बताया था कि मामले में नामित का शपथ ग्रहण है। इस दौरान उसकी लोकेशन दिखवाकर उसकी गिरफ्तारी आसानी से की जा सकती है। लेकिन पुलिस गंभीर नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *