समस्याओं को शिक्षा अधिकारियों से की वार्ता
नई टिहरी
अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने विकास खण्ड चंम्बा के अशासकीय विद्यालयों का भ्रमण किया। सभी विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के एक मात्र पंजीकृत संगठन अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड की सदस्यता ग्रहण करवाते हुए समस्याओं के निस्तारण के एकजुट होकर लड़ने का भरोसा दिया। संगठन के पदाधिकारियों का स्वागत भी विद्यालयों में किया गया, साथ ही पदाधिकारियों के समक्ष अपनी विभिन्न समस्याओं को रखा गया। संगठन के पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया कि संगठन सभी की समस्याओं के लिए संघर्ष करेगा।अशासकीय विद्यालयों एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के गौरवमयी इतिहास को पुनः कायम करने का काम करेगा। इसके पश्चात संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा जूनियर हाईस्कूलों की विभिन्न समस्याओं को लेकर डीईओ बेसिक से वार्ता की। जिसमें मुख्य मांग प्रत्येक महीने की 5 तारिख तक वेतन का भुगतान एवं एनपीएस की धनराशि को प्रान खातों जमा करने को खाता नई टिहरी में खोलने की मांग की। इस माह के वेतन का भुगतान अविलम्ब करने की भी मांग की। संगठन के मांग पर प्रोन्नत वेतनमान के लंबित प्रकरणों के अविलम्ब निस्तारण करने को डीईओ बेसिक ने निदेशक बेसिक शिक्षा से सीधे दूरभाष पर वार्ता की। सम्बंध में जिला शिक्षा अधिकारी महोदय ने बेसिक शिक्षा निदेशक से दूरभाष पर विस्तार पूर्वक वार्ता की। जिस उचित त्वरित कार्यवाही का भरोसा दिया गया। भ्रमण एवं वार्ता में अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड के प्रांतीय महामंत्री महादेव मैठाणी , जिलाध्यक्ष विनोद बिजल्वाण, ज़िला मंत्री शिव सिंह रावत, कोषाध्यक्ष मुकेश चन्द्र, जिला उपाध्यक्ष सतीश थपलियाल आदि शामिल रहे।
