सदस्य मिलन समारोह का हुआ आयोजन
पौड़ी। सिद्धपीठ श्री देवलेश्वर महादेव मंदिर समिति बलोडी गगवाडस्यूं द्वारा मंदिर परिसर में दो दिवसीय सदस्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों व प्रवासी ग्रामीणों ने पारिवारिक सदस्य मिलन समारोह में हिस्सा लिया। मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय पारिवारिक सदस्य मिलन समारोह में धर्माचार्य सुधीर चंद्र बड़थ्वाल ने सुंदरकांड पाठ किया। समिति के अध्यक्ष केशर सिंह कठैत ने बताया कि पहली बार सिद्धपीठ श्रीदेवलेश्वर महादेव मन्दिर समिति ने पारिवारिक सदस्य मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसका रविवार को धूमधाम से समापन हुआ। इस दौरान मंदिर परिसर में महा आरती, सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन, मन्दिर पूजन, रुद्राभिषेक, धार्मिक महत्व व विचार, योजनात्मक विचार आदि का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर समित के सचिव जगतकिशोर बड़थ्वाल, प्रधान संगठन के अध्यक्ष कमल रावत आदि शामिल रहे।
