महिलाओं को दी जानकारी
पौड़ी। भाजपा द्वारा मोटा अनाज कार्यक्रम के तहत पौड़ी विधानसभा के पणिया गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को मोटे अनाजों को उगाने के लिए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ती रावत भारद्वाज, विधायक राजकुमार पोरी, जिला भाजपा जिला अध्यक्ष सुषमा रावत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीना गैरोला आदि शामिल रहे।
