नि:शुल्क स्वास्थ शिविर लगाया
पिथौरागढ़। धारचूला के दूरस्थ नाभी में पुलिस और आईटीबीपी ने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। गुंजी थानाध्यक्ष राजेश मिश्रा के नेतृत्व में टीम नाभी गांव पहुंची। इस दौरान आईटीबीपी के चिकित्सकीय टीम ने ग्रामीणों का बारी-बारी से स्वास्थ्य जांचा और उन्हें नि:शुल्क दवा बांटी। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को मौसम में हो रहे बदलाव के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी बताया। ग्रामीणों ने शिविर के लिए पुलिस और आईटीबीपी का आभार जताया है।
