मण्डल के स्टेशनों पर रेलवे लगायेगा मेडिकल कैम्प
लखनऊ
रेलवे कर्मियों एवं उनके परिवारजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों तथा मृतक कर्मचारियों के आश्रितों के मेडिकल कार्ड बनाने में सहायता प्रदान करने के लिए बादशाहनगर, ऐशबाग समेत मण्डल के अन्य स्टेशनों पर संबंधित कार्मिक निरीक्षकों की उपस्थिति में पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल निर्धारित तिथियों में विभिन्न स्थानों पर कैम्प लगाये जा रहे है।
पूर्वोत्तर रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि इस सुविधा के अर्न्तगत 09 अक्टूबर को बादशाहनगर रेलवे चिकित्सालय, 12 अक्टूबर को ऐशबाग स्थित पॉली क्लिीनिक, समेत मण्डल के मैलानी, गोण्डा, नानपारा, बस्ती, आनन्दनगर एवं गोरखपुर स्टेशनों पर हत सभी स्थानों पर पूर्वान्ह 11 बजे से शाम 05:00 बजे तक कैम्प संचालित होगा। कार्यरत कर्मचारी द्वारा मेडिकल कार्ड बनवाने के लिए स्वयं का परिचय पत्र, मेडिकल कार्ड, पर्यवेक्षक द्वारा सत्यापित पास घोषणा पत्र, स्वयं एवं आश्रितों की फोटो, जन्म तिथि साक्ष्य हेतु आधार कार्ड/विद्यालय द्वारा जारी प्रमाण पत्र तथा जिस मोबाइल नम्बर पर उम्मीद कार्ड रजिस्टर कराना हो, उस मोबाइल सहित उपस्थित होना होगा। सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं मृतक कर्मचारियों के आश्रित सेवानिवृत्त कर्मचारी उदारीकृत स्वास्थ्य योजना मेडिकल कार्ड, सातवें वेतन आयोग का संशोधित पीपीओ, बैंक द्वारा जारी नवीनतम पेंशन स्लिप/पासबुक (नवीनतम प्रविष्टि सहित), यदि सेवानिवृत्त कर्मचारी की मृत्यु हो चुकी हो तो उनका मृत्यु प्रमाण पत्र, अपनी एवं आश्रितों की फोटो , जन्म तिथि साक्ष्य हेतु आधार कार्ड/विद्यालय द्वारा जारी प्रमाण पत्र तथा जिस मोबाइल नम्बर पर उम्मीद कार्ड रजिस्टर कराना हो, उस मोबाइल सहित उपस्थित होना आवश्यक है।
