नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशे के दुष्प्रभावों की दी जानकारी
अल्मोड़ा। नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत यहां राइंका गरुड़ाबांज में छात्र छात्राओं को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी पी एल टम्टा ने कहा कि अच्छी आदतें जीवन का निर्माण करती हैं इसलिए बच्चों को नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि अज्ञानतावश जो नशे के जाल में फसे हुए हैं उनको जागरूक करने में छात्र छात्राओं को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में मीनाक्षी प्रथम, महिमा बिष्ट द्वितीय, गोकुल पांडे तृतीय, स्लोगन प्रतियोगिता ने ममता बिष्ट प्रथम, दीपा पांडे द्वितीय, धीरेंद्र कोहली तृतीय, करिश्मा आर्या प्रथम, बबिता भट्ट द्वितीय, प्रीति गैड़ा तृतीय, प्रियांशु भट्ट प्रथम, लीला सनवाल द्वितीय, गुड़िया पांडेय तृतीय स्थान पर रहे। नाटक प्रतियोगिता में राइंका पालीगुणादित्य प्रथम, रा इ का खेती द्वितीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक बृजेश डसीला, राजू महरा नितेश कांडपाल, सुमित पांडेय, गणेश कांडपाल, पी सी जोशी, मेघा मनराल, सत्यवती गंगवार थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य त्रिवेंद्र सिंह ने तथा संचालन जीवन लाल साह ने किया। इस मौके पर पी सी पांडे, दीपा उप्रेती, रेखा जोशी, यामिनी तिवारी, गुलरेज खान आदि उपस्थित रहे।
