कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रुड़की। टिकौला कलां निवासी अखलाक अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 24 जुलाई की शाम को उसके पिता मुंतियाज अपनी बाइक पर सवार होकर रुड़की से मंगलौर की ओर आ रहे थे। तभी अब्दुल कलाम चौक पर तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई तथा वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां पर मौजूद लोगों ने कार का नंबर नोट कर लिया था। इसके आधार पर पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *