रंजिश में डॉक्टर से की मारपीट

रुड़की। चिकित्सक के साथ रंजिश के चलते मारपीट के आरोप में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। लंढौरा निवासी डॉ. तनवीर हुसैन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पड़ोस के कुछ लोग उनसे और परिवार से रंजिश रखते हैं। इसके चलते वह अक्सर उनके साथ अभद्रता करते रहते हैं। 17 जुलाई सुबह वह घर से निकल कर जा रहे थे। तभी आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। उधर से गुजर रहे कुछ लोगों ने आरोपियों के चुंगल से उन्हें छुड़ाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद किए गए आरोपियों राशिद, सोनू, आरिफ तथा शाकिर सभी निवासी मोहल्ला पठान चौक लंढौरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *