कमरे में नंदोई के साथ मिली महिला, लोगों का हंगामा

हरिद्वार। थाना क्षेत्र के गांव में किराए के मकान में एक महिला और उसके नंदोई के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने हंगामा खड़ा कर दिया। ग्रामीणों ने दोनों को कमरे के अंदर ही बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला व उसके नंदोई को चौकी ले आई। मंगलवार को एक महिला अपने नंदोई के साथ किराए के मकान में जा रही थी। महिला के गांव वालों की नजर उस पर पड़ गई। जिसके बाद महिला व व्यक्ति का पीछा कर वह कमरे तक पहुंच गए और दोनों को कमरे में बंद कर दिया और हंगामा शुरू कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को कमरे से बाहर निकाला और फेरुपुर चौकी ले आए। बताया जा रहा है कि दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा है। पथरी एसएचओ रमेश सिंह तनवार ने बताया दोनों को हिदायत देकर परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *