शार्ट सर्किट से दो दुकानों में लगी आग, 15 लाख का नुकसान

फरीदकोट

फरीदकोट की कोटकपूरा रोड पर दो दुकानों में बुधवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक आग लगने से दोनों दुकानों का करीब पंद्रह लाख का नुकसान हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
फरीदकोट की कोटकपूरा रोड पर स्थित तारा फ्लेक्स बोर्ड व ग्लैमर स्टूडियो की दुकानों में दोपहर करीब तीन बजे अचानक आग लग गई। ग्लैमर स्टूडियो के संचालक दविदर सिंह ने बताया कि दोपहर को उनकी बिल्डिग की ऊपरी मंजिल पर चल रही तारा फ्लेक्स वालों की फ्लेक्स मशीन को अचानक आग लग गई। मशीन से लगी आग ने पास पड़े फ्लेक्स शीटों को चपेट में ले लिया व शीटों के अत्यंत ज्वलनशील होने के कारण आग भड़क गई। इससे नीचे स्थित उनकी दुकान के अंदर लगे दो एसी पिघल गए व दुकान की छत पर लगी पीवीसी शीट भी जल गई।
उन्होंने बताया कि घटना के समय उनकी दुकान का शटर आधा बंद था जैसे ही वह इस खोलने लगे गर्म शटर के संपर्क में आने से उनके हाथ भी जल गए। उन्होंने बताया कि इस आग में तारा फ्लेक्स की मशीन व फ्लेक्स शीट व उनके सामान समेत करीब पंद्रह लाख का नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *