अब यूपी के 61 जिलों में सिर्फ वीकेंड व नाइट कर्फ्यू, बाकी 14 में पाबंदियां जारी रहेंगी

लखनऊ

उत्तर प्रदेश के 6 और जिलों को कोरोना कर्फ्यू में ढील दे दी गई है. बिजनौर, मुरादाबाद, देवरिया,बागपत, प्रयागराज, सोनभद्र जिलों में सोमवार को कुल एक्टिव केस 600 से नीचे आ गए. अब इन सभी जिलों में वीकेंड और नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा. इस तरह आंशिक कोरोना कर्फ्यू अब उत्तर प्रदेश के सिर्फ 14 जिलों तक सीमित रह गया है।
इससे पहले रविवार को जारी योगी सरकार की नई गाइडलाइन में 55 जिलों को कोरोना कर्फ्यू में छूट दी गई थी. गाइडलाइन में कहा गया था कि 1 जून से यूपी के जिन जिलों में एक्टिव कोविड केस 600 से नीचे होगा उनमें सुबह 7 से शाम 7 बजे तक कोरोना कर्फ्यू में कुछ शर्तों के साथ ढील दी जाएगी. वहीं शनिवार-रविवार साप्ताहिक बंदी के साथ नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा।
जानिए नई गाइडलाइन में क्या प्रावधान है
1. गाइडलाइन के अनुसार सब्जी मंडियां पहले की तरह खुली रहेंगी।
2. रेस्टोरेंट्स होम डिलीवरी की केवल अनुमति दी जाएगी।
3. धर्म स्थलों के अंदर एक बार में 5 से अधिक लोगों को अनुमति नहीं।
4. मांस-मछली व अंडे की दुकानों को पर्याप्त साफ-सफाई तथा सैनिटाइजेशन का ध्यान रखते हुए बंद स्थान या ढके होने पर खोलने की अनुमति दी गई है।
5. इसके अलावा पूरे प्रदेश में गेहूं क्रय केन्द्र और राशन की दुकानें खुली रहेंगी।
6. कोचिंग संस्थान, सिनेमा हॉल, जिम, स्वीमिंग पूल, क्लब व शॉपिंग मॉल पूरी तरह बंद रहेंगे।
मेरठ, लखनऊ, सहारनपुर, वाराणसी, गाजियाबाद, गोरखपुर, मुजफ्फरनगर, बरेली, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, झांसी, लखीमपुर खीरी , जौनपुर, गाजीपुर जिलों में एक दिन पहले 600 से अधिक केस मिले हैं. इनमें कुछ जिले ऐसे हैं जहां पर कोरोना के 2000 से ज्यादा एक्टिव केस हैं. इसके चलते इन जिलों में कोरोना कर्फ्यू को बरकरार रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *