रक्तदान शिविर का आयोजन किया

विकासनगर

जन जागरण समाज सेवी संस्था डाकपत्थर की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें संस्था पदाधिकारियों के साथ स्थानीय लोगों ने उत्साह पूर्वक जरूरतमंदों के लिए रक्तदान किया। रविवार सुबह सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के सभागार में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारम्भ बतौर मुख्यअतिथि प्रदेश अध्यक्ष भारतीय व्यापार मंडल रविंद्र गोयल और पूर्व ग्राम प्रधान सुबोध गोयल ने किया। उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जरूरतमंद लोगों के लिए अधिक से अधिक रक्तदान करने की बात कही। कहा कि हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी की जान बचा सकता है। इसके बाद आईएमए ब्लड बैंक की टीम के सहयोग से स्थानीय लोगों ने करीब 40 यूनिट रक्तदान किया। इस मौके पर डॉ. स्वाति, तनुजा रावत, प्रवीन, कमल साहू, शिवम, सियाराम चालक, संतोष गोयल, विशाल ठाकुर, अनुज, राजेश, नितिन गोयल, अजय गर्ग, रजन क्षेत्री, दीपक भट्ट, सीता देवी, मंजू, गिरीश जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *