विधानसभा के मानसून सत्र की तारीख और आगे बढ़ेगी
भोपाल,
मप्र विधानसभा का मानूसन सत्र अब दस से 15 अगस्त के बीच होने की संभावना है। पहले यह सत्र 25 से 30 जुलाई तक होना था। सत्र आगे बढ़ाने पर संसदीय काय्र मंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष में सहमति भी बन गई थी। कमल नाथ एक से सात अगस्त तक भोपाल में नहीं हैं, इस कारणा सत्र की तारीख और आगे बढ़ाने का प्रस्ताव विपक्ष द्वारा दिया जा सकता है। हालांकि सत्र को लेकर सीएम सचिवालय में फाइल पेंडिंग है। उधर, सीएस द्वारा बुधवार को बुलाई गई बैठक टाल दी गई है। सरकार प्रथम अनुपूरक बजट सहित कुछ विधेयक भी पास कराने की तैयारी में है। इसी के चलते सत्र की तारीख आगे बढ़ाने के लिए राज्यपाल को भेजे जाने वाला प्रस्ताव सीएम सचिवालय में भेजा है। नगरीय विकास विभाग के 202, स्कूल शिक्षा विभाग के 163, लोक निर्माण विभाग के 111, गृह विभाग के 82 और आदिम जाति विभाग के 79 आश्वासन पेंडिंग हैं।
