धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
चम्पावत। बनबसा-विधालयो में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रपति डा. एस राधाकृष्णन को याद करते हुए शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।मैक्सटन स्ट्रांग स्कूल में डायरेक्टर क्लिफटन शिपफे,सचिव यूजीन जॉर्ज ओर प्रबंधक गिरीश चंद्र जोशी द्वारा डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया। शिक्षक दिवस समारोह में बोलते हुए शिक्षिका अंजू अधिकारी ने डा. एस. राधाकृष्णन के विचारों व आदर्शो पर चलने की प्रेरणा लेने की छात्राओं से अपील की। कार्यक्रम का संचालन छात्रा सिंथिया,चेतन पाल के द्वारा किया गया। वही छात्र-छात्राओं के द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यालय के डायरेक्टर क्लिफटन शिपफे द्वारा अध्यापक अध्यापिकाओं को उपाहार दिए गए।
