आज से 20दिन के लिए गंगनहर बंद

रुड़की

हर साल की तरह ही इस बार भी गंगनहर मंगलवार से बीस दिन तक यानी दीपावली की रात तक बंद रहेगी। साफ सफाई के लिए हर साल गंगनहर में पानी की सप्लाई बंद की जाती है। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग हर साल की तरह इस बार भी दशहरे की रात गंगनहर का पानी बंद कर देगा। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस साल 23 अक्टूबर यानी दशहरे की रात को गंगनहर में पानी की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। 12 नवंबर दीपावली की रात नहर में दोबारा पानी छोड़ा जाएगा। इसकी वजह से गंगानगर और उससे जुड़े हुए कई रजवाहे, छोटी नहरें जल विहीन हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *