अभिनय और स्टोरी क्रिएशन के सिखाए गुर

श्रीनगर गढ़वाल। कीर्तिनगर ब्लॉक के कणोली गांव के बच्चों को प्रसिद्ध अभिनेता व निर्देशक संजय बडोनी व राइंका मंजाकोट चौरास में जीव विज्ञान प्रवक्ता डॉ. अशोक कुमार बडोनी द्वारा अभिनय की बारीकियां सिखाई गई। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस मौके पर बच्चों को अन्तर्गत इम्प्रोवाइजेशन, स्टोरी क्रिएशन आदि के बारे में बच्चों को जानकारियां दी गई। साथ ही बच्चों को वन्य जीवों के संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया। प्रत्येक बच्चे को गौरैया संरक्षण हेतु अपने-अपने घरों में एक-एक गौरैया हाऊस बनाने के लिए कहा गया। कार्यशाला में मंगलेश बडोनी, आयुष, सूरज, आदित्य, योगेन्द्र कनियाल, संगम पुरी आदि ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *