सरकारी अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट में चोरी

काशीपुर। अज्ञात चोर सरकारी अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट से हजारों रुपये के उपकरण चुरा ले गए। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। इधर, चिकित्सा अधीक्षक ने पुलिस को तहरीर दे दी है। रविवार रात को सरकारी अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट में घुसे अज्ञात चोरों ने प्लांट के महत्वपूर्ण उपकरणों को चोरी कर लिया। सोमवार को चोरी का वारदात का अस्पताल कर्मियों को पता लगा। कैमरे देखने पर चोर सामान को ले जाते हुए दिखाई दिए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हितेश शर्मा ने कहा चोरों ने पचास हजार रुपये के उपकरण चुराये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *