बूंद फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों को बांटी राशन किट
मेरठ
पानी और पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर रहे संगठन बूंद फाउंडेशन द्वारा कोरोना महामारी को देखते हुए जरूरतमंदों की हर संभव मदद की जा रही है। संस्था द्वारा 30 से अधिक परिवारों को राशन किट वितरित की गई। कोरोना की दूसरी लहर में संस्था द्वारा कई जरूरतमंद परिवारों तक राशन किट पहुंचाई गई। रंगोली रोड पर रह रहे झुग्गी झोपड़ी में 30 परिवारों को संस्था अध्यक्ष रवि कुमार ने राशन किट वितरित कराई। मुख्य अतिथि थाना नौचंदी प्रभारी प्रेम चंद शर्मा रहे। उन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान फाउंडेशन सदस्य सुरजीत सिंह, दीपक कुमार, सिद्धांत भाटी, ललित रिसाल सिंह, प्रशांत सिरोही, फजल करीम मौजूद रहे।
