मेरठ : शिक्षिका ने फांसी लगाकर जान दी

मेरठ

कंकरखेड़ा क्षेत्र में सैनिक विहार निवासी शिक्षिका अनु (34) पत्नी देवाशीष ने मंगलवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। पता तब चला, जब सुबह ट्यूशन के पैसे देने एक बच्चे के परिजन घर पर आए। अनु पास के ही एक निजी स्कूल में शिक्षिका थीं। उनकी एक बेटी की दो साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। तीन साल का बेटा है। पति एक निजी कंपनी में कार्यरत है। घटना के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था। अनु ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है। इसमें लिखा है कि वह घरेलू कलह से परेशान थी। सोमवार रात भी घर में विवाद हुआ था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *