जनता के रोटी, कपड़ा, मकान की जरूरतें सरकार ने पूरा की हैंः महाना

मथुरा।

प्रदेश के मंत्री औद्योगिक विकास एवं जनपद प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने नगला चन्द्रभान में ग्रामीण पेयजल योजना के अन्तर्गत नवनिर्मित पानी की टंकी का उद्घाटन करते हुए कहा कि पं.दीनदयाल का जीवन समाज के लिए समर्पित था। उनके सम्पूर्ण जीवन में मानव वाद और अन्त्योदय का समर्पण दिखाई देता है। उनकी विचार धारा पर भारत ही नहीं अन्य देशों में भी शोध हो रहा है। उन्होंने जाति पाति, धर्म सम्प्रदायों से ऊपर उठकर समाज के अन्तिम लाइन में खड़े हुए व्यक्ति का विकास किया।
मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा हर घर को नल और हर घर में जल पहुंचाने का वायदा किया है और उसको पूरा करने के लिए सतत प्रयत्न किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का एक मात्र एजेण्डा है कि देश की 130 करोड़ जनता का विकास करना। उन्होंने रोटी कपड़ा और मकान फिल्म के गाने पर चर्चा करते हुए कहा कि गाने में कहा गया कि गरीब को बेटे की सगाई मार गयी। आज गरीब को बेटी की शादी के लिए अनुदान दिया जा रहा है। इसी प्रकार बच्चे की पढ़ाई मारे जाने पर कहा कि आज गरीब के प्रत्येक बच्चे को भोजन, पढ़ाई, किताब, डेªस आदि मुफ्त दी जा रही हैं।
श्री महाना ने मकान की बनवाई की लाइन पर कहा कि आज केन्द्र एवं राज्य सरकार गरीबों को मकान बनवा कर दे रही है तथा मकान बनवाने के लिए धनराशि भी उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान केन्द्र एवं राज्य सरकार ने जितने मकान बनवाये हैं, उतने मकान किसी भी सरकार ने नहीं बनवाये हैं। प्रधानमंत्री जी प्रत्येक व्यक्ति का पक्का मकान बनाने के लिए कृतसंकल्प हैं। उन्होंने कहा कि रोटी कपड़ा और मकान हमारे जीवन की जरूरतंे हैं। जीवन का निशान तो राष्ट्रवाद या स्वाभिमान हो सकता है।
मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के आपाद काल में कोई भूखा न रहे इसके लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत सभी गरीबों को निःशुल्क अनाज उपलब्ध कराया है। बिजली पर वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में गिने चुने जनपदों में ही बिजली आती थी। आज प्रदेश के सभी जनपदों में बिजली आती है। राम मन्दिर के विषय पर बोलते हुए कहा कि जब सब लोग कहते थे कि राम लला हम आयें मन्दिर वहीं बनवायेंगे, तब ये चिंता होती थी कि तुष्टिकरण करने वाली राजनैतिक पार्टियां कैसे मन्दिर बनने देंगी, लेकिन प्रभु की कृपा ऐसी हुई कि मन्दिर का निर्माण संभव हो सका। उन्होंने कहा कि जुगुनू की भांति हमें परी ताकत से रोशनी देनी चाहिए तभी इक्कीस वीं सदी का आत्मनिर्भर भारत बन सकेगा। कार्यक्रम में विधायक बल्देव पूरन प्रकाश, अध्यक्ष श्रीमती मधु शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्ति किये।
इस अवसर पर प्रभारी जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नितिन गौड़, दीनदयाल स्मारक संस्था के निदेशक सोनपाल, नरेन्द्र पाठक, भीकमचन्द द्विवेदी, डॉ. दिलीप, ग्राम प्रधान सविता के साथ अनेकों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *