हाट बाजार से किसानों की आजीविका बढ़ेगी : डीएचओ
चम्पावत
डीएचओ टीएन पांडेय ने बताया कि प्रत्येक रविवार को लगने वाले चम्पावत और लोहाघाट में हाट बाजार से स्थानीय किसानों और स्वयं सहायता समूहों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि आजीविका को मजबूत बनाने के लिए चम्पावत जिले में कृषक हाट बाजार शिविर लगाया जा रहा है। यहां कृषक दूरदराज से आकर उचित दामों में फल, सब्जी, मसाले, शहद समेत अन्य उत्पादों को लोगों तक सस्ते दामों में पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल हाट बाजार में पूर्णागिरी स्वयं सहायता समूह, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, वेसजुला आजीविका स्वायत्त सहकारी समिति, गोल्ज्यू किसान उत्पादन संघ समिति के अलावा अन्य समूह उत्पादों को लगा रहे हैं।
