मुरादाबाद की तर्ज पर अन्य जिलों में बने कोविड कमांड सेंटर

मुरादाबाद 

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों की रोकथाम के लिए बने कोविड कमांड सेंटर का शनिवार को मुख्यमंत्री ने जाएजा लिया। हेलीपेड से उतरकर सीधे कंट्रोल कमांड सेंटर पहुंचे, जहां उन्होंने वहां की कार्यप्रणाली को जाना और परखा। सेंटर में आने वाले फोन कॉल्स को सुन स्टाफ को जवाब देते देखा। बाद में सीएम ने सेंटर के कामकाज व व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने मुरादाबाद सेंटर की तरह अन्य जिलों में भी ऐसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने को कहा।
कोविड के मामले मुरादाबाद मंडल में बढ़े है। मंडल में अमरोहा और मुरादाबाद संक्रमण दर बढ़ने से राज्य सरकार भी चिंतित है। शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद में कोविड के बचाव के कामों की समीक्षा करने आए। सीएम ने कोविड कमांड सेंटर में वर्किंग व तैयारी का बारीकी से जाएजा लिया। दौरे की शुरुआत उन्होंने कलेक्ट्रेट में बने कंट्रोल कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। दौरे से यहां सबकुछ चाकचौबंद मिला। डीएम, सीडीओ ने सेंटर में होने वाले काम को विस्तार से बताया। आने वाले फोन, वैक्सीनेशन और एंबुलेंस आदि के बारे में बताया गया। पच्चीस लोगों को आठ-आठ घंटे की ड्यूटी पर लगाया गया है। मुख्यमंत्री यहां की व्यवस्था से संतुष्ट होकर कुछ देर में वहां से कमिश्नर कार्यालय की बैठक में चले गए। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कोविड सेंटर में व्यवस्था की तारीफ की। उन्होंने मुरादाबाद जैसी व्यवस्था हर जिले में सुनिश्चित करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *