उप श्रमायुक्त का स्थानांतरण
लखनऊ
प्रदेश सरकार ने तत्काल प्रभाव से 02 उप श्रमायुक्त को स्थानांतरित कर नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए है। श्रम विभाग द्वारा जारी आदेश में असित कुमार सिंह को गोरखपुर से चित्रकूटधाम, बांदा तथा राजीव कुमार सिंह को चित्रकूटधाम, बांदा से मेरठ में उप श्रमायुक्त के पद पर स्थानांतरित कर दिया गया है। जारी आदेश में स्थानांतरित दोनों उप श्रमायुक्त को अपनी नवीन तैनाती स्थल पर उप श्रमायुक्त के पद पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही कार्यभार प्रमाणक शासन व श्रमायुक्त को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे