दिव्यांश को आइकॉन सीजन 3 पुरस्कार मिला
नई टिहरी। टिहरी जिले के सिराई गांव के जन्में 23 वर्षीय दिव्यांश राणा को उत्तराखंड आइकॉन पुरस्कार सीजन 3 से सम्मानित किया गया। देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया है। विश्व हिन्दू परिषद के विभाग मंत्री सुरम तोपवाल ने जानकारी देते हुये बताया कि बीते शनिवार शाम को देहरादून में डिस्कवर उत्तराखंड मैगजीन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में युवा कवि दिव्यांश को उनकी शानदार काव्य रचनाओं के लिये कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उन्हें उत्तराखंड आइकॉन पुरस्कार सीजन 3 से नवाजा है। बताया दिव्यांश का परिवार दिल्ली तथा वह स्वंय मुंबई में रहते हैं। दिव्यांश ने कहा कि भले ही वह अपने कार्यों के वहज से मंबई में रहते है, लेकिन उनका असली घर उतरांखड ही है। सम्मान मिलने पर उनके पिता विजय राणा, मां हर्षी राणा सहित परिजनों ने खुशी जताई है।
