घर में आग लगने से हड़कंप
रुड़की। सुबह एक व्यक्ति के घर में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर अग्निशमन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। तब जाकर परिवार और अग्निशमन ने राहत की सांस ली। बाबी कुकरेजा ने बताया कि रामनगर के घर में आग लगी है। सूचना पर अग्निशमन कर्मी आग और काबू पाने के लिए घर पहुंचे। जहां पता चला कि केवल बॉक्स में आग लगी है। जिसके बाद अग्निशमन कर्मियों ने केवल बॉक्स में लगी आग पर जल्दी काबू पा लिया।टीम में अतर सिंह राणा, सुनील कुमार खन्ना, हरिश्चंद्र राणा और होमगार्ड ब्रह्मपाल शामिल रहे।
