संडे को बाजार में बिना मास्क के घूमे लोग
मुरादाबाद
कोविड में संडे को आमतौर पर पूरा बाजार बंद रहा पर कुछ दुकानें खुली रहीं। अनावश्यक रूप से लोगों का आना जाना जारी रहा। सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां कई जगह उड़ती दिखाई दीं। पुलिस या प्रशासनिक अधिकारी भी छुट्टी मनाते रहे। इससे शहरी क्षेत्र में कोविड नियंत्रण नहीं दिखाई दे रहा है।
इस तरह की ढिलाई से कोवि़ड संक्रमण को रोकना मुश्किल दिख रहा है। शहरी क्षेत्र में अभी तक कोरोना के केस निकल रहे हैं। कंटेनमेंट जोन में भी लापरवाही दिखाई दे रही है। बाजार तो दो दिन के कोरोना कर्फ्यू में बंद रहा पर कुछ गलियों में दुकानें खुली हैं। सोशल डिस्टेंसिंग की खुले आम धज्जियां उड़ती दिखाई दे रही हैं। कई लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। इससे कोविड नियंत्रण आसानी से होता नहीं दिख रहा है। मुरादाबाद के नवीन नगर में तमाम दुकानें खुली रहीं। वहीं ईदगाह क्षेत्र में तमाम लोग सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते दिखाई दिए। सेनेटाइजर का इस्तेमाल इन खुली दुकानों पर होता नहीं दिखाई दिया। कोविड नियंत्रण में सरकारी टोलियां भी भ्रमण करती नहीं दिखाई दीं। यूं तो कोरोना कर्फ्यू में ढील दी गई है पर शनिवार एवं रविवार को कोरोना कर्फ्यू जारी है। इस दौर में भी लोग पालन नहीं कर रहे हैं।
