महिलाओं को रोजगार देने के लिए जर्मनी से लाई गई मशीन स्वाहा
मुरादाबाद
निर्यात फर्म के मालिक अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि उनकी फर्म क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रही है। इसके लिए महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर फर्म में दिए जा रहे हैं। उनकी फर्म के आसपास रहने वाले दर्जनों महिलाए मोमबत्ती बनाकर आय अर्जित कर रही थी। अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि मिलाओं को काम में आसानी हो इसलिए जर्मनी से लोगों रुपये कीमत की एक मशीन खरीद कर फर्म में लगाए थे। वह मनीश भी आग में जल गई। अभिषेक अग्रवाल के अनुसार पिछले साल लाकडाउन में चीनी से माल आना बंद हो गया था। तब उन्होंने लाखों रुपये खर्च करके जर्मनी से मोमबत्ती बनाने की मशीन खरीदी थी ताकि इससे उत्पादन बढ़ा कर अधिक से अधिक महिलाओं को रोजगार दिया जा सके। इस मशीन के जलने से बड़ा नुकसान हुआ है।
