पैसों के लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, चाकूबाजी

मुरादाबाद

रुपयों के लेनदेन के विवाद में रविवार सुबह अगवानपुर में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान लाठी-डंडे और चाकू से हमला किया गया। मारपीट में दोनों पक्षों के करीब दस लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठी फटकार कर झगड़ा शांत कराया। बाद में घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हमले में घायल एक बुजुर्ग की हालत गंभीर बनी हुई है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अगवानपुर चौकी अंतर्गत मोहल्ला कमालपुरी निवासी मेहंदी हसन परचून की दुकान चलाते हैं। बताया गया कि रविवार सुबह मोहल्ले में रहने वाला तसलीम गुटखा खरीदने के लिए मेहंदी हसन की दुकान पर पहुंचा। मेहंदी हसन ने उससे पूर्व में खरीदे गए सामान के पैसे मांग लिए। इसी बात को लेकर तसीलम ने गाली गलौच शुरू कर दी। आवाज उनकर मेहंदी हसन का बेटा जीशान वहां आ गया और तसलीम और जीशान के बीच विवाद हो गया। उस समय वहां मौजूद लोगों ने दोनों को शांत करा दिया। आरोप है कि थोड़ी देर बाद तसलीम घर गया और परिवार के लोगों को बुलाकर आ गया। जिसेक बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान लोगों ने एक दूसरे पर चाकू और लाठी डंडे से हमला किया। इस मारपीट में मेहंदी हसन और उसकी पत्नी कनीज गंभीर घायल हो गई हैं। जबकि सुलेमान, रिजवान, इरफान आदि भी घायल हो गए। दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोट आई है। आरोप है कि तसलीम, रिवाजन, शकील, बुद्दन, नसीम, आजम, नजीरा आदी ने मेहंदी हसन के बेटे जीशान के कंधे पर चाकुओं से हमला कर घायल कर दिया। मारपीट की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को लाठी फटकार कर अलग कराया। इस संबंध में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। एसएचओ सिविल लाइंस सहंसरवीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से शिकायत मिली है। जांच करके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *