लोहाघाट में गांधी और शास्त्री को याद किया

चम्पावत। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों गांधीऔर शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाई गई। सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एसडीएम कोर्ट में एसडीएम रिंकू बिष्ट,तहसीलदार विजय गोस्वामी तिंरगा फहराने के बाद गांधी व शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने झंडा फहराया। पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता ने ध्वजा रोहण किया। यहां डॉ. स्वाति बिष्ट, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. सुनील पांडेय, रोजी परवीन, बाराकोट के एलिट चिल्ड्रन एकेडमी में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *