जीआईसी की प्रवक्ता की नई पुस्तक “कब आओगे द्वार” का विमोचन

चम्पावत। जीआईसी खेतीखान में हिन्दी प्रवक्ता और कवयित्री कमला वेदी की नई पुस्तक कब आओगे द्वार का विमोचन किया गया। प्रवक्ता वेदी की अब तक आठ साझा संग्रह और चौथी बार व्यक्तिगत काव्य संग्रह का विमोचन हुआ है। खेतीखान जीआईसी सभागार में प्रधानाचार्य धीरज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षिका और कवियत्री कमला वेदी की पुस्तक कब आओगे द्वार का विमोचन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिन्दी साहित्य भारती के प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह देव ताऊ रहे। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य चिरंजी लाल वर्मा और गोपाल मनराल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *