इगलास में खाद न मिलने पर किसानों का हंगामा

अलीगढ़।

इगलास कस्बा में इफको केंद्र पर सुबह से ही किसानों की भारी भीड़ जुट गई। सेंटर न खुलने पर किसानों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ किसान अलीगढ़-मथुरा रोड पर जाम लगाने के लिए भी पहुंच गए। इस दौरान वहां पहुंचे एसडीएम अनिल कुमार कटियार ने किसानों को समझा-बुझाकर जाम नहीं लगने दिया। इसके बाद एसडीएम ने इफको केंद्र पर किसानों से वार्ता कर लाइन लगवाई और खाद का वितरण शुरू कराया। लाइन में लगे किसानों को पर्ची के माध्यम से उर्वरक देने की व्यवस्था की गई। खाद वितरण में पुलिस को व्यवस्था बनानी पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *