सेमा गांव में नरसिंह मंदिर का पुनर्निर्माण शुरू
नई टिहरी
जाखणीधार ब्लॉक की पट्टी ढुंगमंदार के ग्राम सेमा में स्थित नरसिंह मंदिर के पुनर्निर्माण का कार्य शुरु हो गया है। मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए ग्रामीण सहयोग कर रहे हैं। शुक्रवार को मंदिर पुनर्निर्माण को लेकर ग्रामीणों की प्रधान सेमा रामप्यारी देवी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें मंदिर निर्माण को लेकर चर्चा की गई। मंदिर पुनर्निर्माण को लेकर व्यय होने वाले खर्चे को लेकर ग्रामीणों ने अपने विचार व सुझाव भी रखे। ग्रामीणों का कहना है कि सेमंडीधार में स्थापित नरसिंह मंदिर काफी प्राचीन मंदिर है इसलिए इस मंदिर के पुननिर्माण का निर्णय लिया गया जिस पर कार्य भी शुरू हो गया है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों का सहयोग भी लिया जाएगा,ताकि मंदिर का निर्माण कार्य समय पर पूरा हो सके। बैठक में समिति के अध्यक्ष हर्षमणी नौटियाल, तारा सिंह रावत, सियाराम नौटियाल, राधेश्याम, भरत राम, प्रेमदत्त, अमर देवी, पूरण सिंह, लक्ष्मी देवी, आशा ममगाई के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
