रैली निकालकर किया स्तन कैंसर के प्रति जागरूक
नई टिहरी
विश्व स्तन कैंसर जागरूकता माह के मौके पर हंस फाउंडेशन चंबा की मोबाइल मेडिकल यूनिट ने राजकीय बालिका इंटर कालेज चंबा की छात्राओं के साथ नगर में जागरुकता रैली निकाली। मेडिकल यूनिट ने लोगों को स्तन कैंसर के बारे में जागरूक करने के साथ ही स्कूल में पीपीटी और वीडियो के माध्यम से छात्राओं को इस विषय पर विस्तृत जानकारी दी। हंस फाउन्डेशन के सामाजिक सुरक्षा अधिकारी राहुल कैंतुरा ने बताया कि, हंस फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल यूनिट स्वास्थ शिविर के साथ साथ जागरूकता अभियान पर भी विशेष ध्यान देती है, जिससे लोगों को अपने स्वास्थ और बीमारियों के बारे ज्यादा जानकारी हो सके। इस मौके पर भारत में स्तन कैंसर और जागरूकता विषय पर निबंध और चित्रकारी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। निबंध में संजना प्रथम, आरती डिमरी द्वितीय तथा राधिका तृतीय जबकि चित्रकारी प्रतियोगिता में आरती प्रथम, साहिबा द्वितीय व अनन्या तृतीय रही। इस मौके पर प्रधानाचार्य किरण खंडूरी, कार्यक्रम समन्वयक स्तुति बिष्ट, डॉ. मनु बाला. डॉ. दिनेश चौधरी, डॉ. सुंदर, डॉ. नितिन, फार्मासिस्ट अजय चौकियाल, राकेश, पार्वती, आशीष लैब टेक्नीशियन अरूण भंडारी, हिमाशु, योगेश, विजय चौहान, विजय रावत आदि मौजूद रहे।
