नगर आयुक्त ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ
रुड़की
मुख्य नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला ने कृष्णा नगर में बीस लाख की लागत से इंटरलॉकिंग टाइलों से सड़क बनाने के कार्य का फीता काटकर उदघाटन किया।
कृष्णा नगर की गली नंबर 12 में नगर आयुक्त और पार्षद प्रतिनिधि संजय कश्यप ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्य का शुभारंभ कराया। नगर आयुक्त ने ठेकेदार को निर्माण कार्य में लापरवाही न बरतने को कहा। पार्षद प्रतिनिधि ने कहा कि क्षेत्र में जलभराव की समस्या रहती है। इस समस्या के समाधान के लिए लगतार प्रयास किए जा रहे हैं। आने वाले समय में तेजी से विकास कार्य होंगे। नगर आयुक्त ने वार्ड के लोगों की समस्याओं को भी सुना। इस दौरान अशोक शर्मा, रवींद्र जोशी, विपिन कुमार, नवीन राणा, दिनेश चौधरी, देशराज, बृजमोहन सैनी, शिव कुमारी, अनिता कुमारी, प्रतिभा, सतनाम सिंह, कमलेश कौर आदि मौजूद रहे।
