बूथ सशक्तिकरण बैठक में दिया सरल ऐप पर शत प्रतिशत सत्यापन पर जोर

नई टिहरी

प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के रजाखेत भाजपा की बूथ सशक्तिकरण बैठक में मंडल कार्यकारिणी, सभी मोर्चा के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुखों का अनिवार्य रूप से सरल ऐप पर शत प्रतिशत सत्यापन पर जोर दिया। कहा कि अपने दायित्व का सभी पदाधिकारी निर्वाहन कर सत्यापन कार्य को पूरा कराएं। ताकि आगामी चुनाव में आसानी हो सके। रजाखेत मंडल के ढुंग में मंडल अध्यक्ष रमेश रतूड़ी की बैठक में आयोजित बैठक में प्रतापनगर के पूर्व विधायक विजय सिंह पंवार और जाखणीधार प्रमुख व प्रवासी सुनीता देवी ने सरल ऐप पर सत्यापन की जानकारी दी। कहा कि सत्यापन के दौरान सभी पदाधिकारियों की फोटो लगानी जरूरी है। साथ ही जन्म तिथि, मोबाइल नंबर से अन्य सूचना यदि गलत दर्ज है, तो उसे भी ठीक किया जा सकता है। कहा कि मंडल की कार्यकारिणी से लेकर सभी मोर्चा के पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुखों का गंभीरता से सत्यापन किया जाए। बताया कि आने वाले समय में लोकसभा, पंचायत चुनाव होने हैं। ऐसे में इस सत्यापन कार्य से संगठन को चुनाव में आसानी होगी। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की भी जानकारी दी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष परमवीर पंवार, कनिष्ठ प्रमुख अरविंद पंवार, मंडल महामंत्री नवीन रमोला, धनवीर नेगी, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रभाकर भट्ट, गोविंद रावत, दाताराम बडोनी, लक्ष्मण रावत, नागेंद्र भट्ट, राजेंद्र रावत, लक्ष्मी नाथ आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *